फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग दुकानदार ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। रेलवे स्टेशन के पास क्रासिंग पर मंगलवार की शाम दुकानदार ने ट्रेन से टकराकर आत्महत्या कर लिया। वह घरेलू विवाद से काफी परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। आनंद कुमार मोदनवाल (50) सरायमीर कस्बे के मुख्य चौक का निवासी था। उसकी बाजार में यूनियन बैंक के पास फोटो स्टेट की दुकान थी। दो बेटों का पिता आनंद बीते कुछ दिनों से घरेलू विवाद से परेशान था। इसी के चलते मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान से साइकिल लेकर तेजी से निकला। शक होने पर उसका बेटा ने भी पीछा किया। लेकिन आनंद कुमार रेलवे स्टेशन के पास क्रासिंग पर पहुंचते ही अपनी साइकिल खड़ी किया और शाहगंज की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रहे मालगाड़ी के डिब्बे से टकराकर घायल हो गया। लोग जब तक आनंद को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें