फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर तस्कर फरार, एक क्विंटल मांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव में धड़ल्ले से पशुओं का वध कर मांस सप्लाई करने की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पशु तस्कर फायर कर फरार हो गए। मौके से करीब एक क्विंटल मांस, तीन चाकू, तराजू आदि बरामद हुआ। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक यह अड्डा बड़हरिया गांव निवासी अलीशेर पुत्र इमरान अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चलाता है। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर निजामाबाद थाने के दरोगा त्रिलोकीनाथ पांडेय अपनी टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस को देख आरोपी फायर कर फरार हो गए। मौके से भारी भरकम सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें