फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की हेरोइन के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस शनिवार की अलसुबह शाहगढ़ गांव के पास से 25 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान कर दी। यह लोग सप्लाई देने के लिए गांव के मुख्य मार्ग पर खड़े थे। संदिग्धाहाल में खड़े इन दोनों पर पुलिस की नजर पड़ी तो दोनों की तलाशी ली गई। इस दौरान 235 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में बलवंत यादव और उसका पिता शेतवान यादव है। यह दोनों मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के निवासी हैं। एसपीसिटी के मुताबिक पिता-पुत्र काफी दिनों से क्षेत्र में नशीला पदार्थ हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। यह लोग अपने माल की खपत एजेंटों के जरिए करवा रहे थे। शनिवार की सुबह बलवंत यादव अपने पिता शेतवान के साथ सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव के पास सड़क के किनारे खड़ा था। यह लोग माल की सप्लाई देने के लिए किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। अलसुबह करीब पांच बजे प्रभारी निरीक्षक सिधारी रमायन सिंह अपने टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए उधर से गुजरे। पुलिस को देख दोनों खिसकने लगे। शक होने पर पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस दौरान इनके पास से 235 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये कीमत आंकी गई है। एसपीसिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। इनके रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें