फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर युवक ने दी जान, सुबह मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के नेबुआडीह गांव के सिवान में गुरुवार की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जबकि बगल में शराब की शीशी पड़ी हुई थी। मुकेश प्रजापति (20) पुत्र नरसिंह अतरौलिया थाना क्षेत्र के नेबूआडीह गांव का निवासी था। दो भाइयों में बड़ा मुकेश मुंबई में पेंटर का काम करता था। वह करीब डेढ़ माह पूर्व घर आया हुआ था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बुधवार की शाम मुकेश घर से बाहर निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग इधर-उधर तलाश किए पर कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह मुकेश की लाश गांव के सिवान में पड़ी थी। लोगों ने मुकेश की लाश देखकर उसके घर वालों को बताया। मुकेश के मुंह से झाग निकल रहा था। बगल में शराब की शीशी पड़ी हुई थी। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें