फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा न उठाने पर बलात्कार करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाईयों के साथ दवा लेने जा रही युवती के साथ गांव के मनबढ़ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसके भाईयों को मारपीटकर घायल कर दिया। इस दौरान मनबढ़ों की तरफ से फायर किया गया, लेकिन संयोग ही रहा कि गोली बगल से निकल गई। घटना के संबंध में 17 जनवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी। खुलेआम घूम रहे आरोपी मुकदमा उठाने का युवती पर दवाब बना रहे। मुकदमा न उठाने पर सार्वजनिक बलात्कार करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से युवती ने बुधवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से गुहार लगाई। उन्होंने डीजीपी से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के सचिव चंद्रशेखर ने बताया कि पीड़िता शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 17 जनवरी की शाम वह अपने दो भाईयों के साथ दवा लेने जा रही थी। तभी गांव के संतोष, शंभू आदि पहुंचकर उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे। इस दौरान मनबढ़ों ने हत्या करने के उद्देश्य से फायर किया। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई। पीड़िता ने घटना के संबंध में 17 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस हत्या के प्रयास सहित अन्य संगिन धाराओं में केस दर्ज करने के बाद भी मौन साधे हुए है। अभी तक एक भी आरोपी नहीं गिरफ्तार हुआ। खुलेआम घूम रहे आरोपी पीड़िता पर मुकदमा उठाने का दबाव बना रहे। केस न उठाने पर युवती से सार्वजनिक बलात्कार करने की धमकी दे रहे। पुलिस अधिकारियों से मायूश युवती ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से शिकायत की। उन्होंने कार्रवाई के लिए डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई के विषय में आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें