अहरौला । थाना क्षेत्र के अभयपुर बघौजा गांव में गुरुवार की दोपहर रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायलों में एक पक्ष से घरभरन (28), जंगबहादुर (35), रामचेत (70), शकुंतला (30) तथा दूसरे पक्ष से तिलकू (65) का नाम शामिल है। यह लोग अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर बघौजा गांव के निवासी हैं। इनके बीच रास्ते का विवाद चलता है। गुरुवार की दोपहर इसी के चलते पुन: मारपीट हुई। जिसमें यह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जंगबहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष का वहीं पर इलाज चल रहा है।