पवई (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के पतौना गांव में गुरुवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हुए बालक की देर रात को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पवई थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी हिमांशु (6) पुत्र शशिप्रकाश दो बहनों का इकलौता भाई था। गुरुवार की शाम हिमांशु की मां खेत में खाद डालने गई थी। हिमांशु भी मां के साथ गया था। हिमांशु चकरोड पर बैठा हुआ था। उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल हिमांशु को परिवार के लोगों जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अभी हिमांशु को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।