फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो गला दबाकर हुई थी राहुल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के समधी गांव के सिवान में दो दिन पूर्व बुधवार की सुबह हत्याकर फेंकी हुई लाश की दूसरे दिन गुरुवार को उसकी शिनाख्त अहरौला थाने के भरौली गांव निवासी राहुल गोंड़ के रुप में हुई। लाश की पहचान के बाद शुक्रवार को उसका पीएम कराया गया। देर शाम को घर वालों ने शहर के राजघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम तक पीएम की रिपोर्ट थाने नहीं पहुंच सकी थी। जिला अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक राहुल की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई थी। जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई है वहां की जमीन दलदल नुमा थी। काफी देर तक राहुल का सिर दलदल में भी डुबोया गया था। इस मामले में शुक्रवार की देर शाम तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार करने के बाद घर वालों को थाने बुलाया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस अपनी जांच पड़ताल शुरू करेगी। थानाध्यक्ष अहरौला अयोध्या तिवारी के मुताबिक अब तक की जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग है। हालांकि सच क्या है इस बात का पता लगाया जा रहा। घटना के खुलासे के लिए पुलिस राहुल के मोबाइल का काल डिटेल निकलवा रही है। हालांकि उसकी मोबाइल का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, ना ही जिस दोस्त के साथ राहुल मंगलवार की शाम को घर से निकला था। उसका ही पता चल सका है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्रवाई कर रही है। जो भी सच होगा। जल्द से जल्द लोगों के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें