फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर गिराया जा रहा था शौचालय का पानी, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंड को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की ओर से जीडी ग्लोबल स्कूल के पास करतालपुर मुसहर बस्ती में कंबल वितरण किया गया। 23 लोगों को कंबल वितरण किया गया। इसमें मिठाईलाल, बदरी, गीता, शम्भू, सुबेदार आदि उपस्थित रहे। वहीं, मुसहर बस्ती में रास्ते के पास कन्हैयालाल श्रीवास्तव की ओर से शौचालय का पानी रास्ते की तरफ गिराया जा रहा था। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि धारा 133 की नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। मुसहर बस्ती का पानी जो जीडी ग्लोबल स्कूल के बगल से जा रहा है उसे रोका गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद को निर्देशित किया कि स्कूल से बातचीत करते हुए नाली का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं। मुसहर बस्ती में हैंडपम्प लगाने के लिए तहसीलदार सदर हेमन्त कुमार गुप्ता को निर्देश दिए। हीरापट्टी में लक्षीरामपुर और सलेमपुर के हरिजन बस्ती के 40 लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद, तहसीलदार हेमन्त कुमार गुप्ता, डा. पीयूष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें