फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के प्रधान लिपिक से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र के दफ्तर में तैनात मुख्य लिपिक को एक जालसाज ने बैंक का अधिकारी बन फोन किया। कार्ड का नंबर और पासवर्ड की जानकारी लेकर खाते से 9984 रुपये निकाल लिया। बुधवार को खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी होने पर मुख्य लिपिक ने रानी की सराय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित अरविंद कुमार यादव मूलरूप से बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के महुवातर गांव के निवासी हैं। वह वर्तमान में डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र के दफ्तर में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात हैं। अरविंद कुमार यादव के मुताबिक 28 अक्तूबर की शाम साढ़े तीन बजे वह अपने दफ्तर में बैठे हुए थे। तभी मोबाइल पर एक फोन आया। फोन रिसीव करने पर दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति ने बताया कि वह स्टेट बैंक का मैनेजर है। उसने क्रेडिट कार्ड रिन्यूअल करने को कहा। ऐसा न करने पर इसके बंद होने की चेतावनी दी। कार्ड बंद होने की बात पर अरविंद ने फोन पर ही अपने कार्ड का नंबर और ओटीपी आदि सब कुछ बता दिया। इसके जरिए जालसाज ने अरविंद के खाते से 9984 रुपये पेटीएम के जरिए निकाल लिया। बुधवार को थाने से रुपये निकाले जाने की जानकारी होने पर अरविंद कुमार यादव ने रानी की सराय थाने में अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी और साइबर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें