फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और उसकी मां, बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में गुरुवार की रात लगभग 10 बजे जमीन और नाली विवाद को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए तथा लाठी डंडा चलने लगा। इस भिड़ंत में एक पक्ष के तीन लोगों को चोटें आई। आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी किशन यादव (22) पुत्र स्वर्गीय बसंत लाल यादव व उसके सगे चाचा छब्बू यादव पुत्र स्वर्गीय महंगी के बीच कई माह से जमीन संबंधी और नाली को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के अलावा कई और लोग भी पोखरी व भीटे की जमीन पर मकान बनाकर रहते हैं। गुरुवार को लगभग 10 बजे के करीब किशन यादव उसके चाचा छब्बू के बीच वाद विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते लाठी डंडे से मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में किशन यादव व उसकी मां उर्मिला (55) का सर फट गया। जबकि किशन की बहन सुनीता यादव (17) को भी चोटें आई है। तीनों घायलों को लालगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर देवगांव पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने चले आए। जहां इनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें