फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते समय चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने की पुलिस मंगलवार की देर रात बेलऊ गांव के सिवान में चोरी की योजना बना रहे चार चोरों को गिरफ्तार कर ली। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो भागने में सफल रहे। गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की 23 मोबाइल, आधार कार्ड, पासबुक, संब्बल आदि बरामद की। पूछताछ के दौरान इन सभी ने बताया कि बोलेरो से घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। खासतौर से मोबाइल की दुकानें इनके निशाने पर होती है। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में बरदह थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी अबुलजैश उर्फ आमिल उर्फ करिया, राशिद, इसी थाने के कोहरौली गांव निवासी पवन राजभर, पसिका गांव निवासी चंदन तिवारी का नाम शामिल है। सीओ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय मंगलवार की रात क्षेत्र भ्रमण करते हुए बेलऊ गांव की तरफ पहुंचे तो वहां सिवान में खड़े कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर ली। जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तारों की तलाशी लेने पर नई और पुरानी 23 मोबाइल, दूसरों का आधार कार्ड, पासबुक और ताला या शटर तोड़ने में प्रयोग में लाया जाने वाला लोहे का सब्बल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन चोरों ने बताया कि छह सितंबर को गंभीरपुर बाजार में और 16 अक्तूबर की रात दीदारगंज थाने के मार्टीनगंज बाजार में मोबाइल की दुकान से चोरी किए थे। यह सभी दिन में घूमकर रेकी करते हैं। रात को सभी एक जगह इकट्ठा होकर बोलेरो से निकलते हैं और घटना को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो जाते हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों का चालान कर फरार होने वालों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें