अहरौला। थाना क्षेत्र के बिड़हर मय चक खजुरा गांव निवासी लालचंद यादव पुत्र पुरुषोत्तम के घर में सोमवार की रात छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए चोर तीन कमरों से तीन अटैची और चार बक्सा उठा ले गए। उसमें रखा लालचंद की पत्नी सुमन देवी और गीता पत्नी सुभाष के आभूषण व साडिय़ां चुरा ले गए। पीड़ित लालचंद के मुताबिक रात में भैंस बच्चा दे रही थी। जहां परिवार के सारे लोग चले गए थे। घर को सुनसान पाकर चोर दाखिल हुए और लगभग 7 कमरों के उनके घर को खंगाल डालें। सुबह उनकी भाभी गीता को लुधियाना जाना था। जब लोग अन्य घर में सामान इत्यादि निकालने पहुंचे सभी घर के दरवाजे खुले हुए थे और अटैची व बक्सा गायब थे। सुबह लोगों ने मकान के पीछे गन्ने के खेत में अटैची बक्सा टूटी हालत में देख कर लालचंद के परिवार को सूचना दी लालचंद ने बताया कि 15 हजार रुपये नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान, आभूषण और साडिय़ां चुरा ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।