फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव निवासी चंद्रशेखर गौतम और महराजगंज थाने के देवारा जदीद गांव निवासी सुरेश यादव ने रविवार को जीयनपुर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ निवासी ट्रेनिंग संचालक जगन्नाथ शर्मा, प्रेमचंद चौहान, मुकेश यादव, हरिंदर राजभर को आरोपित किया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी विदेश भेजने के लिए 80-80 हजार रुपये लेकर मालदीव भेजा गया। जहां कंपनी द्वारा इनसे आठ घंटे की बजाय 12-12 घंटे काम कराया जा रहा था। तनख्वाह भी पूरी नहीं दी जा रही थी। धोखाधड़ी के शिकार यह दोनों घर लौट आए। आरोपियों को दिए गए रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर इनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें