फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और पुरुष ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार/लाटघाट। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार निवासी एक ठेला चालक और रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी महिला बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की लाश घर से दूर सिवान में बबूल के पेड़ी की डाल से लटक रही थी। जबकि ठेला चालक की लाश दरवाजे के बाहर नीम के पेड़ की डाल से लटकती हुई मिली। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुतली देवी (24) पत्नी गब्बर निषाद रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव की रहने वाली थी। वह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपने ही गांव के गब्बर के साथ घर से भागकर शादी की थी। तभी से दोनों गांव में रह रहे थे। गब्बर वाराणसी में रहकर मजदूरी करता है। घर पर पुतली देवी अपनी बूढ़ी सास के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर को पुतली देवी घर से बाहर निकली। इसके बाद घर नहीं लौटी। गुरुवार की सुबह पुतली की लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर सिवान में बबूल की डाल से लटक रही थी। वह साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना में ठेला चालक शबद निषाद (40) पुत्र स्व. तेजू महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार का निवासी था। चार भाईयों में तीसरे नंबर का शबद अपने भाईयों से अलग रहता था। चार बच्चों का पिता शबद निषाद परिवार का भरण पोषण ठेला चला कर करता था। बीते कई दिनों से उसके परिवार में किसी बात को लेकर विवाद था। जिससे नाराज होकर शबद बुधवार की रात उठा और दरवाजे के बाहर नीम की डाल से रस्सी के सहारे लटकर फांसी लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें