फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मा व्यवसाई की लूटी हुई कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोधी का पूरा चौराहे के पास से 29 जून की रात एक बाइक पर सवार दो बदमाशों द्वारा चश्मा व्यवसाई की लूटी गई कार बुधवार की शाम महराजगंज थाने के पास से बरामद हुई। यह कार घटना के बाद से ही थाने के बगल में लावारिश हाल में खड़ी थी। कार बरामद होने के बाद पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित शिवा पांडेय पुत्र देवेंद्र अंबेडकर नगर जिले राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपट्टी गांव के निवासी हैं। वह चश्मा का बड़ा व्यवसायी है। 29 जून को जिला अस्पताल में तैनात एक डाक्टर के बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। यहां से करीब साढ़े दस बजे अपने घर जा रहे थे। जैसे ही शहर के जोधी का पूरा चौराहे पर पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश ओवरटेक कर गाड़ी रोकवा लिया। बदमाश शिवा के कनपटी पर तमंचा सटाकर उन्हें गाडी़ से नीचे उतारे और अल्टो कार लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना थाने में दी गई तो पुलिस पहले घटना को संदिग्ध मान रही थी। अधिकारियों के दवाब के बाद अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुटी। बुधवार की शाम पुलिस को महराजगंज थाने के बगल में लावारिश हाल में खड़ी अल्टो कार की जानकारी मिली। कार को कब्जे में लेकर शिवा से पहचान कराई गई तो उन्होंने इसकी पहचान किया। लूट की कार बरामद करने के बाद पुलिस के समक्ष बदमाशों की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें