मार्टीनगंज (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के सतैनी गांव निवासी 31 वर्षीय आनंद पुत्र पूर्णमासी ने बुधवार को दोपहर घर पर ही खुद को आग लगा लिया। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी होती और वे उसे बचाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार आनंद मानसिक रुप से बीमार था। उसका मुम्बई से इलाज चल रहा था। चार दिनों पूर्व ही वहछोटे भाई के साथ मुम्बई सेदवा लेकर घर लौटा था। बुधवार को दिन में उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा लिया। पत्नी ममता ने जब कमरे से धुंआ उठता देखा तो शोर मचायी। परिजन और ग्रामीण मौके पर जुटे और दरवाजा तोड़ना शुरू किया। जब तक दरवाजा टूटता तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुका था। उसे तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आनंद एक बच्ची का पिता बताया गया है।