फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कूड़ेभार खनियरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सुबह दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है। कूड़ेभार खनियारा निवासी बृजलाल यादव (20) पुत्र रामनारायण यादव की 29 अप्रैल को शादी है। शनिवार को सुबह उसकी मां शांति देवी (50) पत्नी रामनारायण घर के पीछे दरवाजे से भैंस बाहर निकाल रही थी। रास्ते से चारपाई हटाने की बात कहीं तो आरोप है कि पड़ोसियों ने मारपीट शुरू र दी। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। इसमें बृजलाल यादव, सूरज, तारा देवी, प्रियंका, शांति देवी घायल हो गईं। इनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में कराया गया। शांति देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के लालचंद, अजय यादव, अखिलेश यादव और दुर्गावती घायल हैं। इनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें