लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार गांव में रविवार की भोर में ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत हो गई। घटना के समय वह अपने ट्रक का टायर बदलने के लिए जग लगा रहा था। तभी पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे उसका ट्रक आगे बढ़ गया और खलासी पहिए के नीचे आकर घायल हो गया था। मृत खलासी प्रद्युम्न (20) पुत्र राजू मिर्जापुर जिले के चुनार थाने के बल्लीपुर गांव का निवासी था। वह अपने ट्रक पर सरिया लादकर कहीं ले जा रहा था। देवगांव कोतवाली के चेवार गांव के पास ट्रक का पहिया पंचर हो गया। पहिया बदलने के लिए प्रद्युम्न ट्रक में जग लगा रहा था। तभी पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। ट्रक में टक्कर लगते ही वह आगे बढ़ा और खलासी पहिए के नीचे आकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।