फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने शिकायत कर्ता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के जनई राम द्वारा विगत दिनों तहसील दिवस पर गांव के प्रधान शायामनाथ के खिलाफ पोखरी खुदवाने के एवज मे फर्जी पेमेंट कराने को लेकर जांच की माँग की थी। जिसकी जांच करने गुरूवार को आरएस विभाग के जेई रजाअब्बास, ब्लाक के एपीओ सहित पाँच सदस्यीय कोठरा गांव पहुंची। इस दौरान शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया गया। जहां अपने समर्थकों के साथ ग्राम प्रधान भी मौजूद था। यह लोग शिकायतकर्ता जनई राम (50) को देखते ही आपा खो बैठे और उसे लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने में गांव का रुदल ( 30), रमेश ( 40) भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामा होने पर जांच अधिकारी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाकर ग्राम प्रधान श्यामनाथ और उसके बेटे शैलेष को हिरासत में लेकर थाने चली गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। हिरासत में लिए गए लोग थाने पर बैठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें