बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के बूटेली मोड़ के पास गुरुवार की रात को पुलिस की अनियंत्रित जीप से कार में टक्कर हो गई और जीप पलट गई। तभी पीछे से आ रहा बाइक सवार भी भिड़कर घायल हो गया। कार सवार सभी लोग भी घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय गाजीपुर जिले की पुलिस जेल से चोरी के आरोपी को बाराबंकी कोर्ट में पेशी कराकर लौट रही थी। मामूली रुप से घायल पुलिसकर्मी दूसरे वाहन से कैदी को लेकर चली गए। घायल होने वालों में विशाल (17) पुत्र करिया, विशाल (20) पुत्र शेखराज उसकी पत्नी खुशबू (19) और दस दिन का बेटा अंशुमान का नाम शामिल है। यह लोग जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरीपट्टी गांव के निवासी हैं। गुरुवार की रात कहीं जा रहे थे। हादसे में घायल बाइक सवार के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी। गाजीपुर जिले की पुलिस जेल में बंद चोरी के एक आरोपी को बाराबंकी कोर्ट में पेशी कराकर लौट रही थी। जहानागंज थाना क्षेत्र के बुटेली मोड़ के पास अनियंत्रित पुलिस की जीप और कार में टक्कर हो गई। इस दौरान कार जहां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार यह लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान पुलिस की जीप पलट गई। जीप में सवार तीन पुलिसवाले और एक बंदी मामूली रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जहानागंज थाने की पुलिस पहुंची। घायल कार सवारों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना गाजीपुर जिले की पुलिस को देकर वहां से दूसरी जीप मंगाई गई। जिसमें बैठकर पुलिस कैदी को लेकर रवाना हो गई। पुलिस की जीप और कार थाने पर है।