फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड के कमरे से बरामद हुई छिनैती की मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी मंजू यादव के गले से चेन और दो मोबाइल छीनकर भागे बदमाशों की तलाश में पुलिस शहर के मडय़ा मुहल्ले में स्थित एक मकान में छापेमारी कर चेन और दोनों मोबाइल बरामद कर ली। जबकि अंधेरे में एक निजी अस्पताल का गार्ड पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह के मुताबिक नत्थूपुर गांव निवासी मंजू यादव पत्नी हरिकेश गांव के बाहर अपने नए भवन का निर्माण करवा रही हैं। शुक्रवार की शाम को वह अपने नए मकान के बाहर खड़ी होकर देख रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश उधर से गुजरे और मंजू के गले से चेन और हाथ से दोनों मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान पता चला कि नत्थूपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां तेरही का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए उसका मित्र अपने दोस्त के साथ आया हुआ था। यह लोग शहर के एक निजी अस्पताल में गार्ड हैं। शहर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। इसमें एक का नाम शशिकांत राय और दूसरा विनोद यादव है। शशिकांत बरदह थाना क्षेत्र के बरसवां गांव और विनोद गाजीपुर जिले का रहने वाला है। इन दोनों के नाम और पते की जानकारी होने पर पुलिस विनोद के मडय़ा मुहल्ले में स्थित मकान में छापेमारी की। इस दौरान विनोद फरार हो गया। जबकि उसके कब्जे से चेन और मोबाइल बरामद हुई। सीओसिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि मंजू का सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही। यह दोनों शहर के एक निजी अस्पताल में गार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें