फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बता रही दुर्घटना, परिवार कह रहे हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार गांव के पास 17 अगस्त की रात हुई शेषमणि सिंह की मौत को पुलिस जहां सड़क दुर्घटना मान रही है। वहीं उसके परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घर वालों की शिकायत पर कोतवाल ने शेषमणि की मौत के सच का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं। इस दौरान जिला अस्पताल से जहां पोस्टमार्टम की मूलप्रति मांगी गई है। वहीं शेषमणि और उसके घर वालों के काल डिटेल भी निकलवाया जा रहा। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। बता दें कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार गांव निवासी शेषमणि सिंह (28) पुत्र भवनाथ भोपाल के एक दवा कंपनी में काम करता था। बीते जून माह में उसकी शादी हुई थी। तीन भाईयों में दूसरे नंबर का शेषमणि शादी के कुछ ही दिन बाद भोपाल चला गया। वह अपनी पत्नी को भोपाल ले जाने के लिए 17 अगस्त को घर लौट रहा था। देर रात को शेषमणि घायलावस्था में आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित चेवार गांव के पास पड़ा हुआ था। उसका बैग बगल में था। जबकि शेषमणि के शरीर पर सिर्फ अंडरवीयर और बनियान थी। उसके पैंट और शर्ट गायब थे। दोनों पैर और सिर में चोट लगने पर पुलिस उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराई। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शेषमणि की मौत को सड़क दुर्घटना बता रही। जबकि परिवारवाले हत्या का आरोप लगा रहे। घर वालों के मुताबिक शेषमणि जिस स्थान पर घायल हुआ था, वह स्थान गांव के मोड़ से काफी दूर है। ऐसे में वह देर रात को वहां क्यों उतरेगा। इसके अलावा वह बस से बाएं तरफ उतरा और इसी तरफ गांव में जाना था, तो उसे कोई वाहन किन परिस्थिति में टक्कर मार दी। इसके अलावा उसके पैंट और शर्ट कैसे और कौन उतार दिया। यह सभी सवाल कुछ अलग ही इशारा कर रहे हैं। कोतवाल देवगांव विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शेषमणि और उसके घर वालों के काल डिटेल निकलवाया जा रहा। पोस्टमार्टम की मूल प्रति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें