फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के बरामदपुर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। मृत शैलेष राम (45) पुत्र श्रवण फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुबैठा गांव का निवासी था। जबकि घायल दयानाथ राम (46) पुत्र जगलाल तहबरपुर थाने के आतापुर गांव का निवासी है। शुक्रवार को यह दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। जैसे ही बरामदपुर पुलिया के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। लोग इन दोनों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराए। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने दयानाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि दयानाथ की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शैलेष राम तीन बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें