कार की टक्कर से दो युवक घायल
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फकरुद्दीनपुर डगरा के पास बुधवार की देर शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में मनीष (25) पुत्र रामवृक्ष कंधरापुर थाने के भगवानपुर गांव और रमेश (24) पुत्र राजेंद्र इसी थाने के मैनुद्दीनपुर गांव का निवासी है। दोनों फकरुद्दीनपुर गांव में स्थित रिश्तेदार के घर आए थे। बुधवार की देर शाम किसी काम से बाजार जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।