आजमगढ़। तरवां थाने की पुलिस शुक्रवार को थाना क्षेत्र के नंदवा गांव में स्थित एक मकान में छापेमारी कर 80 हजार रुपये मूल्य की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। सीओ लालगंज सच्चिदानंद के मुताबिक गिरफ्तार रामाश्रय सिंह तरवां थाना क्षेत्र के जमुवां गांव का निवासी है। उसका नंदवा गांव में भी मकान है। जहां पर अपने गांव के अजय सिंह और संदीप उर्फ डिंकू सिंह के साथ मिलकर शराब का कारोबार करता है। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसओ तरवां विनय कुमार मिश्रा ने छापेमारी कर रामाश्रय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दोनों फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से 1447 शीशी अपमिश्रीत अंग्रेजी और 217 शीशी देशी शराब बरामद हुई। सीओ ने बताया कि बरामद हुआ माल करीब 80 हजार रुपये की होगी। गिरफ्तार रामाश्रय सिंह का चालान कर दिया गया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।