आजमगढ़। थाना रौनापार क्षेत्र के ग्राम अराजी देवारा नैनीजोर (नई बस्ती)निवासी कपिल देव साहनी पुत्र स्व. राजबली साहनी ने अपने पैतृक रास्ते पर अवैध कब्जा कर रोके जाने को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटाए जाने की गुहार लगाई है। दिए गए प्रार्थना पत्र में कपिल देव ने बताया कि रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि जिस रास्ते पर ग्राम के कुछ लोग कब्जा कर रहे है वह रास्ता नवीन परती की भूमि संख्या-3394 में है। जो कि कब्जा करने वालों की भूमिधरी नहीं है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर रास्ते में से अवैध कब्जा को हटाए जाने की गुहार लगाई है।