फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में शनिवार की शाम गोली लगने से हुई वृद्ध निठूरी गोंड़ की मौत के मामले में देर रात को नया मोड़ आ गया। घटना के संबंध में निठूरी के छोटे बेटे राजेश गोंड़ ने तहरीर देकर हत्या, सबूत नष्ट करने और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, उनके भाई परवेश सिंह के अलावा बलवंत सिंह को नामजद और एक अज्ञात को आरोपित किया है। घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। देर रात को इस मामले में निठूरी के बेटे राजेश ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसका आरोप है कि प्रधान रंजिश के चलते उसके पिता को अपने दरवाजे के बाहर बुलाकर धमकी देते हुए गोली मारकर हत्या कर दिया। सबूत नष्ट करने के लिए लाश को गायब करने की योजना बना रहे थे। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। बता दें कि गंजोर गांव निवासी कमलेश सिंह गांव के प्रधान हैं। राजनैतिक प्रतिद्वंदियों से अपनी जान की रक्षा के लिए दो प्राइवेट गनर रखे हुए हैं। निठूरी गोंड़ का मकान प्रधान के मकान के पास है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब चार बजे कमलेश अपनी कार से घर लौटे। इस दौरान दरवाजे के बाहर निठूरी बैठा हुआ था। किसी काम से कमलेश का गनर हाथ में बंदूक लेकर मकान के भीतर जा रहे थे कि गनर गिर गया और उसकी बंदूक चल गई। गोली सामने बैठे निठूरी के पेट में लग गई। घटना के बाद कमलेश आदि निठूरी को वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। निठूरी की मौत के बाद कमलेश दूसरे वाहन से उसकी लाश थाने भेजवा दिया। जिस गाड़ी से निठूरी की लाश गई थी वह कार और चालक को पुलिस ने बैठा लिया है। इस संबंध में एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लाश पीएम को भेजवा दी गई है। पुलिस सत्यता की जांच पड़ताल कर रही है। जो भी सच होगा उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें