फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद पलटा आटो, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में सठियांव से मुबारकपुर आ रही सवारी भरे ऑटो में चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकराते हुए पलट गया। इसमे पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पवई थाना क्षेत्र के नोनारा ओरी गांव निवासी रामसकल चौहान अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ ऑटो से मुबारकपुर स्थित अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने के लिए आ रहे थे। घायलों में सुशीला (50) पत्नी राजमन, शारदा (45) पत्नी अशोक चौहान, सुरेखा (30) पत्नी रामसकल, निर्जला (48) लालमन चौहान, कर्मा देवी (53) पत्नी चंदू शामिल हैं। सुशीला को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें