फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से निजी जमीन पाटने में विधिक कार्रवाई की संतुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा नदी के किनारे लखरांव पुल के पास पालिका के कर्मचारियों द्वारा शहर से निकलने वाले कूड़े से सड़क किनारे की जमीन पाटने के मामले में एसडीएम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। शहर के कूड़े से पालिकाध्यक्ष और एक अन्य की जमीन पाटने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही इसे पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन माना है। पालिका की ओर से यहां अवैध रूप से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। एसडीएम ने मामले में विधिक कार्रवाई की संतुति की है। जिला प्रशासन की माने तो मामले में कड़ी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से पिछले कुछ माह से शहर का कूड़ा बाइपास स्थित लखरांव पुल के पास तमसा किनारे एकत्र किया जा रहा था। इसके बाद पालिका कर्मचारियों की ओर से एकत्र कूड़े को वहीं पर फैला कर लगभग डेढ़ बीघे की गड्ढा युक्त जमीन पाट दी गई। प्रशासन की नाक के नीचे ये कार्रवाई चल रही थी।
अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाने के बाद जिलाधिकारी शिवांकत द्विवेदी ने मामले की जांच एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह को सौंपी थी। एसडीएम मे जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गाटा संख्या 359 पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और 360 जरीन इम्तेयाज के नाम से है। इसी जमीन को पाटा गया है। इस जमीन को डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए पालिका की ओर से न प्रस्ताव बनाया गया था और न ही तहसील प्रशासन से इसकी अनुमति ली गई थी। पाटा गया कचरा फिर बह कर नदी में ही जाएगा। ये पर्यावरण नियमों का उल्लघंन है। मामले में विधिक कार्रवाई की संतुति की गई है। वहीं, रिपोर्ट मिलने कौे बाद फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। जिला प्रशासन की मानें तो मामले में कड़ी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन



लखरांव पुल के पास तमसा नदी के किनारे कूड़े से निजी जमीन पाटने के मामले में एसडीएम की रिपोर्ट मिल गई है। इसमें विधिक कार्रवाई की संतुति की गई है। फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। मामले में कड़ी कार्रवाई तय है। जल्द ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें