फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारा करते समय दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाने की पुुलिस रविवार की भोर में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासो गांव के पास रुपये का बंटवारा करते समय दो लुटेरों को गिरफ्तार कर ली। जबकि चकमा देकर तीसरा फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट का 33 सौ रुपये और दो बछिया बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का चालान कर फरार होने वाले की तलाश में जुटी हुई है। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में बिंदू राम और सजई राम हैं। यह दोनों निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुईया मकदूमपुर गांव के निवासी हैं। सीओ के मुताबिक मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी इनरुपाल शनिवार को निजामाबाद थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव निवासी संतोष उपाध्याय से एक हजार रुपये में दो गाय की बछिया खरीदकर पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह निजामाबाद थाने के मुईया मोड़ के पास पहुंचा कि एक बाइक पर सवार होकर बिंदू, सजई और इनका तीसरा साथी पहुंचा। यह तीनों बदमाश इनरुपाल को मारपीटकर घायल कर दिया। उसके पास से पांच हजार रुपये और दोनों बछिया लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और इनकी गिरफ्तारी में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर रविवार की भोर में बिंदू और सजई को खुरासो गांव के पास से गिरफ्तार कर ली। जबकि तीसरा फरार हो गया। इनके पास से दोनों बछिया और लूट के 33 सौ रुपये बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें