आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कोटा बुर्जुग गांव निवासी आलमगीर, महेश यादव, अरविंद लाल श्रीवास्तव, बिंद्रा लाल श्रीवास्तव, हरगोविंद राम ने ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम में गलत तरीके से कराए गए कार्यों की जांच कराए जाने की सिकायत जिलाधिकारी से की है। शउक्रवार को एक और शिकायत में आरोप लगाया कि प्रधान की ओर से जान से मारे जाने की धमकी दी जा रही है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए प्रधान के कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की है।