फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के चक्कर में 18.50 लाख गंवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय/आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव निवासी संतोष यादव पुत्र रामचंद्र ने शुक्रवार को थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चंदौली जिले के नियमताबाद थाना क्षेत्र के सरने गांव निवासी सुजीत कुमार पुत्र प्यारेलाल को आरोपित किया है।
विज्ञापन

संतोष यादव का आरोप है कि 27 मई 2017 को सुजीत कुमार ने उसके मोबाइल पर फोन किया और बताया कि आपकी 50 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। जीत की रकम पाने के लिए खाते में कुछ रुपये जमा करने होंगे। सुजीत के कहने पर और 50 लाख रुपये की रकम पाने की लालच में संतोष यादव ने उसके बताए हुए कई बैंकों के खाते में 10 से 20 हजार रुपये जमा करता गया। इस प्रकार लगातार संतोष यादव ठग सुजीत के खाते में अपना खेत तक बेचकर कुल 18.50 लाख रुपये जमा कर दिया। लेकिन उसे लाटरी के नाम पर निकले रुपयों में से एक भी रुपया नसीब नहीं हुआ। बाद में ठगी का एहसास होने पर शुक्रवार को संतोष यादव ने रानी की सराय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसओ रानी की सराय अमित सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ठग को पकड़ने के लिए बैंक खातों का डिटेल और काल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें