फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बचाव करने गए अधेड़ को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में बुधवार की रात डीसीएम सवार एक युवक के घर पर हमला बोलकर उसे पीट रहे थे। रात करीब एक बजे हंगामा होने की सूचना पर पड़ोसी बीच बचाव करने पहुंच गया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके गर्दन और आंख को छीलते हुए निकल गई। दहशत के चलते अधेड़ नीचे गिरा और सिर में पत्थर लगने से घायल भी हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। गांव के लोग घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है। लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बदमाशों की गोली से घायल पोल्हावन यादव (45) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव के निवासी हैं। बुधवार की रात करीब एक बजे डीसीएम सवार मनबढ़ पड़ोसी संदीप सोनकर के घर पर हमला बोलकर उसे पीट रहे थे। शोर सुन कर पोल्हावन मौके पर पहुंच गए। उधर बदमाश पोल्हावन को देखकर उससे उलझ गए। तभी मौका पाकर संदीप अपने घर में घुस गया। नाराज बदमाशों ने पोल्हावन पर ताबड़तोड़ तीन गोली चलाए। गोलियां उसके आंख के ऊपरी हिस्से और गर्दन को जख्मी करते हुए निकली। भय के चलते पोल्हावन जमीन पर गिर गया और ईट से उसके सिर में चोट लग गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गुरुवार को संदीप सोनकर ने घटना के संबंध में गंभीरपुर थाने में तहरीर दी। लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें