फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ौरा-मझौरा में गुरुवार देर शाम बिजली गिरने से जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं, दो अन्य बुरी तरह झुलस गईं।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ौरा-मझौरा में गुरुवार शाम साढ़े पाच बजे सुराती (43) पत्नी श्यामदेव राजभर घर से सौ मीटर की दूसरी पर सिवान में पशुओं को लिए घास काट रही थी। इस दौरान बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर सुराती की मौते पर मौत हो गई। वहां पास में ही घास काट रही दुर्गावती (46) पत्नी सुभाष और राधिका (40) पत्नी राधे गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहीं सुराती के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें