फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । रानी की सराय थाना क्षेत्र के टेकमलपुर गांव निवासी पंकज यादव ने मंगलवार को थाने में छिनैती करने वाले बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पीड़ित पंकज यादव का आरोप है कि मंगलवार को वह रानी की सराय बाजार में स्थित एसबीआई के एटीएम से 45 हजार रुपये निकाला। रुपये एक थैले में रखकर घर के लिए चल दिया। जैसे ही एटीएम से कुछ दूर वह आगे बढ़ा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और रुपये वाला बैग छपट्टा मारकर छीन ले गए। घटना के बाद पंकज शोर मचाना शुरू कर दिया। बाजार के लोग जब तक कुछ समझ पाते कि दोनों बदमाश काफी दूर भाग गए थे। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच रानी की सराय थाना प्रभारी निरीक्षक गिरिशचंद्र सेठ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें