फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/अमिलो। मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित इब्राहिमपुर बाजार में बुधवार की रात हुए बच्चों का विवाद गुरुवार की सुबह पुन: सुलग उठा और दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। इस दौरान अवैध असलहे से कई राउंड हवा में फायरिंग भी की गई। चले ईंट पत्थर से एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना के संबंध में एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घायल अब्दुलसलाम (55) और इनका बेटा जावेद (22) का नाम शामिल है। यह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर बाजार के निवासी हैं। बताया जाता है कि अब्दुलसलाम का बेटा बुधवार की शाम करीब सात बजे घर से कार बाहर निकाल रहा था। तभी आसिम पुत्र जावेद अपनी बाइक लेकर उधर से गुजरा। इस दौरान कार से बाइक में टक्कर लग जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। हालांकि लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे उसी बात को लेकर पुन: दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच पहले लाठी-डंडे से मारपीट हुई। इस दौरान अब्दुलसलाम पक्ष के लोग छत पर चढ़ गए। जबकि आसिम आदि नीचे से ही एक दूसरे पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। ईंट पत्थर की चोट से अब्दुलसलाम और उनका बेटा जावेद घायल हो गया। दहशत फैलाने के लिए एक पक्ष की तरफ से अवैध असलहे से ताबड़तोड़ कई राउंड हवा में गोलियां चलाई गई। बाजार में सुबह सबेरे ही पथराव के बाद गोलियां तड़तड़ाने से दहशत मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के आने पर ज्यादातर लोग फरार हो गए। पुलिस के द्वारा ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में अब्दुलसलाम की तहरीर के आधार पर विपक्ष के आसिम, सहमा, आसिफ, शरफराज, अंसार, अब्दुलरहमान, साकिब, रहीम, इश्तेयाक, अशरफ सहित 11 लोगों को विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें