फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बहनों को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी एक युवक अपनी शादी होते ही अपनी मां और दो बहनों को मारपीटकर घर से निकाल दिया। मां-बेटी सड़क पर छप्पड़ डालकर किसी तरह से दिन काट रही हैं। शुक्रवार को पीड़ित मां ने एसपी ग्रामीण से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने मामले की जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित महिला शकीला अहरौला थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव की रहने वाली है। शकीला का आरोप है कि बीमारी के चलते करीब नौ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। ऐसे में वह मेहनत मजदूरी करके अपने एक बेटा और दो बेटियों का पालन पोषण की। उसका बेटा बड़ा होने की वजह से करीब एक वर्ष पूर्व शकीला ने अपने बेटे की धूमधाम से शादीकर बहू को घर लाई। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद बेटा और बहू तरह-तरह का आरोप लगाकर मां-बेटियों से झगड़ा करने लगी। आए दिन के विवाद से नाराज शकीला का बेटा उसे और अपनी दोनों बहनों को लात, घूसों से मारपीटकर घर से निकाल दिया। साथ ही पूरे मकान पर कब्जा कर लिया। अब लाचार माँ अपनी दोनों बच्चियों के साथ सड़क के किनारे छप्पड़ डालकर किसी तरह से दिन काट रही हैं। शुक्रवार को शकीला एसपी ग्रामीण से मिलकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसओ अहरौला को मामले की जांचकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें