फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के नंद नगर बाजार के पास बुधवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मारकर पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक सवार युवक और वृद्ध दोनों की मौत हो गई। घटना के समय वृद्ध अपने खेत से निकलकर सड़क से पैदल जा रहा था। जबकि युवक अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई। जबकि वृद्ध की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी संतोष तिवारी (28) पुत्र विभूति बुधवार को निजामाबाद थाने के गोकुलपुर गांव निवासी अपने मित्र के घर गया था। जबकि इसी थाने के मस्जिदिया गांव निवासी इलियास (70) अपना खेत देखकर सड़क से पैदल घर लौट रहा था। मित्र के घर से लौटते समय जैसे ही संतोष की बाइक नंद नगर बाजार के पास पहुंची कि अचानक सामने साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में संतोष की बाइक अनियंत्रित होकर इलियास को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हेलमेट न पहनने की वजह से संतोष के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इलियास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलियास दो बेटों का पिता था। जबकि संतोष तिवारी दो भाईयों में बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है। अभी पिता नहीं बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें