फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के किनारे तक कब्जा जमाए लोगों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा सफाई अभियान के दौरान शहर सुरक्षा बांध पर नदी के किनारे तक मकान बना रखे हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोगों ने शौचालय की पाइप को सीधे नदी में खोल रखा है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। लेकिन अब जिलाधिकारी ने सभी के विरुद्घ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अमर उजाला की मुहिम पर जिलाधिकारी ने तमसा सफाई अभियान जब शुरू किया तो तमसा को प्रदूषित करने के कई गुनहगार सामने आए। गौरीशंकर से दलालघाट मुहल्ले तक बहुत से लोगों द्वारा बंधे पर अवैध रूप से भवनों का निर्माण कराया गया था। बहुत से लोगों ने नदी के किनारे पिलर डालकर भवन बना लिए और तो और नालों पर छत ढालकर उस पर भी कब्जा जमा लिया। वहीं कई घरों के शौचालय की गंदगी सीधे नदी में गिरती मिली। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि बहुत से लोगों ने नदी के किनारे तक अपने मकान बना रखे हैं। बहुत से लोगों ने नालों पर भी कब्जा जमा रखा है जिसके कारण इनकी सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें