फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। मारपीट में घायल थाना क्षेत्र के अटहरा गांव निवासी प्रभावती पत्नी स्व. चंद्रबली की इलाज के दौरान मौत हो गई। 27 जून को अटहरा ग्राम के निवासी अजीत दुबे के यहां यज्ञ के उपरांत भोजन का कार्यक्रम था। इस दौरान गांव के ही घनश्याम वर्मा और संगम वर्मा पुत्रगण पराग वर्मा और पराग वर्मा के दो दामाद बृजेंद्र वर्मा पुत्र किशनराज वर्मा निवासी ग्राम कियावपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकरनगर, प्रमोद वर्मा पुत्र विक्रम वर्मा निवासी ग्राम बहेलियापार थाना अतरौलिया मौजूद थे। किसी मामले को लेकर प्रभावती से इनका वाद-विवाद हो गया। देर रात जब प्रभावती खाना खा कर घर जा रही थी तो पंकज श्रीवास्तव के घर के सामने इन चारों लोगों ने प्रभावती को मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। विजेंद्र वर्मा और प्रमोद की गिरफ्तारी भी हुई थी। मारपीट से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राकेश कुमार सिंह का कहना है लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी बचे अभियुक्त जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें