फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का सामान ले प्रेमी संग विवाहिता चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद (आजमगढ़)। निजामाबाद थाना अंतर्गत एक निवासी की पत्नी मंगलवार रात्रि दो बजे अपने प्रेमी संग लाखों के जेवरात और चार साल की बच्ची के साथ फरार हो गई। ससुरालियों ने निजामाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ भगा ले जाने कि रिपोर्ट दर्ज कराई है। निजामाबाद थाना की एक गांव की विवाहिता मंगलवार रात दो बजे प्रेमी संग लाखों के जेवरात और चार साल की बच्ची के साथ फरार हो गई। ससुरालियों ने मायके जाकर पता लगाया गया तो उन्होंने बताया कि यहां नहीं आई है। ससुर ने बताया कि बहू और लड़के में काफी दिनों से लड़ाई हो रही थी। इसके पूर्व भी वो बिना बताए मायके जा चुकी है। 15 दिन पहले पंचायत भी बुलाई गई थी। इसमें भी कोई हल नहीं निकला। पता चला है कि वो अपने प्रेमी के साथ मुंबई भाग गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें