लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 27 मार्च को घर से अगवा कर किशोरी के साथ किए गए बलात्कार के मामले में एक आरोपी पड़ोसी पवन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी का अब तक कोई पता नहीं चला। पुलिस कार्रवाई की बजाय मामले में लिपापोती कर रही है। बुधवार को इसी मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की प्रदेश प्रभारी और सामाजिक न्याय आयोग गाजीपुर के जिलाध्यक्ष कुमारी कुसुम यादव साक्षी अपनी टीम के साथ पीड़िता के घर पहुंची। लोगों से बातचीत के बाद सीओ लालगंज से मिली। इस दौरान कुसुम ने बताया कि इस मामले में देवगांव कोतवाली पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही। वह पीड़िता का नार्को टेस्ट कराने के लिए मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखी हैं।
बता दें कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 27 मार्च को शौच करने जा रही किशोरी को घायल कर मनबढ़ों ने बलात्कार किया। साथ ही दूसरी बहन को अगवा कर करते समय शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। भागते समय एक युवक का चप्पल छूट गया। जिसके चलते उसकी पहचान हुई। पुलिस इस मामले में जिस आरोपी की पहचान हो गई उसे तो गिरफ्तार कर ली। लेकिन दूसरे आरोपी का अब तक पता नहीं लगा सकी है। मामले में कार्रवाई की बजाय लिपापोती कर रही है। पुलिस से न्याय न मिलने पर किशोरी के पिता राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की प्रदेश प्रभारी कुमारी कुसुम यादव साक्षी से मिले। नौ मई को कुसुम यादव अपनी टीम के साथ पीड़िता के घर और देवगांव कोतवाली पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली, हालांकि पुलिस जानकारी देने की बजाय इधर-उधर की बात कहते हुए टाल दी। पुलिस की बेरुखी से नाराज कुसुम ने इस मामले से जुड़े लोडों का नार्कोटेस्ट कराने के लिए मुख्यमंत्री औैर डीजीपी को पत्र लिखा है। बुधवार को कुसुम यादव पीड़िता के घर वालों से मिलने के बाद सीओ लालगंज से मिली। इस दौरान सीओ ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।