फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत का मीट खाकर दो दर्जन लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार । बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ककरही दुलार गांव में गुरुवार को दावत का मीट खाने से दो चदर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। सभी लोगों को उल्टी और दस्त हो रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी लोगों को एबुलेंस के जरिए सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि ककरही दुलार गांव निवासी रामजन्म के बेटी की गुरुवार को गोदभराई की थी। मेहमानों के सत्कार में बकरे का मीट बना था। दोपहर को भोजन करने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त के साथ चक्कर आना शुरू हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जो लोग मीट नहीं खाए और उनकी तबियत ठीक रही। वह लोग तुरंत एबुलेंस बुलाए और उसके जरिए दो दर्जन से अधिक लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। जिन लोगों का इलाज चल रहा है। उसमें अखिलेश, आदित्य, अभिनव, सुषमा, बिट्टू, लालबिहारी, आनंद विकास, दुर्गेश, सरिता, अरविंद, प्रमोद, करिश्मा, विंध्यवासिनी आदि का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें