जिला कारागार के उपकारापाल व्यास जी मिश्रा ने शनिवार को शहर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें शहर के अलवल मुहल्ला निवासी बबलू धोबी को आरोपित किया है। उपकारापाल का आरोप है कि शहर कोतवाली के पास स्थित पुराने जेल भवन में नकब लगाकर बबलू भीतर घुसा और अंदर से लोहा आदि चुराकर बाहर निकल रहा था। इस दौरान उसे रंगेहाथ पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि बबलू के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।