फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी से भयभीत परिवार किया पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र कुसमहरा गांव के एक परिवार ने पड़ोसी बदमाश की धमकी से डरकर गांव छोड़ दिया है, जबकि बदमाश ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। चार माह पूर्व जमानत पर छूटा बदमाश पेशेवर अपराधी है। उसके विरुद्ध आजमगढ़ और वाराणसी के शिवपुर थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में 50 हजार रुपये का इनामी रह चुका है। उसके एक भाई का पूर्व में फूलपुर क्षेत्र में एनकाउंटर हुआ था। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए एसपी, डीआईजी और डीजीपी तक से गुहार लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुधीर तिवारी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव का निवासी है। सुधीर के मुताबिक उसका एक पट्टीदार पेशेवर अपराधी है। उसने सुधीर के पिता से जबरन उसकी जमीन का बैनामा कराकर उनकी हत्या कर दी। बाद में कोर्ट ने उस बैनामा को खारिज करते हुए जमीन लौटा दिया। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया। लेकिन जेल से निकलने के बाद बदमाश पीड़ितों को धमकाने लगा। जिससे सुधीर ने परिवार सहित गांव छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित की जमीन पर बदमाश ने कब्जा कर लिया। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि अपराधी को अदालत से जमानत मिली थी। इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। तीन दिन पूर्व वह पीड़ित के धान की फसल काटकर उठा ले गया और विरोध करने पर तमंचा लेकर उसे दौड़ा लिया। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें