सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद-पकवाइना मार्ग पर स्थित देवापार गांव में देवस्थान पर शायर बाबा और डीह बाबा की प्रतिमा स्थापित है। शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने डीह बाबा की सवारी हाथी का सुंड़ तोड़ दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग आक्रोशित होकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रतिमा दुरुस्त करवा दी गई। दोषी की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।