आजमगढ़। निवर्तमान एसपी रविशंकर छवि का मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न संगठनों की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आयोजकों ने शाल और श्रीफल और स्मृति चिन्हि देकर सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने एसपी के अपराध नियंत्रण के लिए बनाई गई रणनीति की सराहना की है। शहर के हरबंशपुर मुहल्ले में स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में नारी शक्ति संस्थान की डा. पूनम तिवारी, विजय मिश्रा, मनीषा मिश्रा, पूनम सिंह के अलावा जनसेवा समिति महिला मंडल की डा. पूनम सिंह, पूर्वांचल विकास आंदोलन, तमसा परिवार की तरफ से प्रवीण सिंह, रोटरी क्लब के सचिव सिद्धार्थ सिंह, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक विजय शंकर यादव ने सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि एसपी रविशंकर छवि ने अपराध नियंत्रण में विशेष भूमिका निभाई है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर सर्वोदय ग्रुपप ऑफ ऐजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के निदेशक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया। इसीक्रम में शहर के अतलस पोखरा क्षेत्र में स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कर्तव्य निष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बहुत ही कम मिलते हैं। मौर्य समाज अतलस पोखरा की तरफ से सुरेश चन्द वर्मा आदि ने अपने भावों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। साथ ही कालेज प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने पूरे कालेज परिवार की तरफ से एसपी का सम्मान किया। सभी लोगों ने एसपी के कार्यों की सराहना किया।