फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व्यवसायी को गोली मार कर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के नंदलाल रसूलपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फल व्यवसायी को गोली मारकर लूट का प्रयास किया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बिना लूटे ही फरार हो गए। व्यवसायी के पेट में गोली लगी है। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव निवासी 50 वर्षीय सूर्यभान पुत्र बनवारी यादव फल का थोक कारोबार करता है। त्यौहारों के मौसम में उसने काफी मात्रा में फल आसपास के बाजारों में उधारी पर दिया हुआ था। गुरुवार को सुबह ही वह घर से वसूली के लिए रौनापार की तरफ गया था। इस दौरान उसने लगभग 35 हजार रुपये की वसूली की। साढ़े तीन बजे के लगभग वह बाइक से वापस लौट रहा था कि रौनापार थाना क्षेत्र के नंदलाल रसूलपुर गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने लूट की नीयत से उसे गोली मार दी। गोली सूर्यभान के पेट में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके चलते बदमाश मौके से भाग गए। लोगों की सूचना पर पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

मोबाइल विक्रेता को बदमाशों ने घेरा, भागकर बचाई जान
अहरौला। थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव के पास बुधवार की रात दुकान बंदकर घर लौट रहे मोबाइल विक्रेता आदर्श चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी आलमपुर थाना अहरौला को कई बदमाशों ने घेर लिया। लूट की नीयत से आए बदमाशों से घिरा देख आदर्श अपनी बाइक से कूदकर आबादी की तरफ शोर मचाते हुए भाग निकला। जिस पर स्थानीय लोग घर से बाहर निकल आए। यह देखकर बदमाश मौके से भाग गए। आदर्श चौहान की अहरौला के चांदनी चौक पर मोबाइल की दुकान है। उसने घटना के बाबत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें