फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी करने वाला सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल पर तैनात महिला शिक्षामित्र से रोडवेज की बस में छेड़खानी करने वाले सिपाही स्वामीनाथ को एसपी रविशंकर छवि ने शनिवार को निलंबित कर दिया। सीओ लालगंज की रिपोर्ट पर हुई इस कार्रवाई में सिपाही दोषी पाया गया। एसपी के इस कार्रवाई से मातहतों में हड़कंप मचा हुआ है। महिला शिक्षा मित्र ने तीन अक्तूबर को एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें आरोप था कि वह 29 सितंबर की दोपहर 1.40 बजे देवगांव तिराहे से रोडवेज की बस में बैठकर किसी निजी काम से बिंद्राबाजार जा रही थी। उसी बस में देवगांव कोतवाली में डायल 100 में तैनात सिपाही स्वामीनाथ यादव भी कोतवाली मोड़ से चढ़ा। उसके साथ एक होमगार्ड भी था। बस में कई और सीटें खाली होने के बावजूद स्वामीनाथ शिक्षा मित्र की सीट पर बैठ गया। वह महिला से छेड़खानी करने लगा। सिपाही के कृत्यों से परेशान महिला ने उसे मना किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मजबूरन महिला को दूसरी सीट पर जाकर बैठना पड़ा। महिला जब दूसरी सीट पर जाकर बैठ गई तो स्वामीनाथ उसे तरह-तरह की धमकी देने लगा। अमर उजाला ने इस खबर को पांच अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उधर महिला शिक्षा मित्र का शिकायती पत्र मिलने पर एसपी ने सीओ लालगंज को जांच सौंपी। सीओ सच्चिदानंद दोनों पक्षों का बयान दर्जकर अपनी जांच रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम को एसपी के यहां भेज दी। शनिवार को एसपी ने सिपाही स्वामीनाथ यादव को निलंबित कर दिया। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि सीओ की जांच में सिपाही दोषी पाया गया। इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें